Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आगामी 10 जुलाई सुबह 9 से शाम 6 बजे तक अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक एवं न्याय संगठन के तत्वाधान में एक परामर्श शिविर आयोजित होगा।
यह शिविर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं चमन कवर के नेतृत्व में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रीना सच्चर द्वारा किया जाएगा। शिविर में पीड़ित व्यक्ति और परिवारों को मानव अधिकार सहायता एवं जागरूक करने की जानकारियां दी जाएगी। वहीं विवादित मसलों का निस्तारण किए जाने के लिए निशुल्क सलाह दी जाएगी। शिविर का उद्देश्य समाज में घरेलू सामाजिक एवं मानसिक शोषण, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न, न्याय से वंचित सहित गंभीर मुद्दों पर पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाना है।
उक्त शिविर का आयोजन शहर के नेकचाल रोड वार्ड नं एक स्थित सामुदायिक भवन में होगा। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक एवं न्याय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रीना सच्चर ने दी।


