Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएसीबीईओं ने स्कूलों का निरीक्षण किया और हरियालों राजस्थान का संदेश दिया

एसीबीईओं ने स्कूलों का निरीक्षण किया और हरियालों राजस्थान का संदेश दिया


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा (प्रथम) ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ और राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनवाड़ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को वितरित की गई निशुल्क पाठ्य पुस्तकों और वर्क बुक्स की जानकारी ली। उन्होंने विषयाध्यापकों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन विद्यार्थियों से वर्क बुक्स हल करवाएं और उनकी जांच करें। साथ ही संस्था प्रधानों को विद्यालयों में संचालित सभी शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की प्रतिदिन प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इसी तरह मॉडल स्कूल में “हरियालो राजस्थान” के तहत “एक पेड़ मां के नाम” से मेगा पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने सभी विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम से लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय द्वारा 200 नीम, 50 क्रंच और 50 पौधे शीशम के लगाकर मॉडल विद्यालय ने हरियालो राजस्थान का संदेश दिया। वहीं 14 और 15 जुलाई को विद्यालय परिसर में स्कूल में सहयोगी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी और शशि माहेश्वरी के द्वारा 100 नीम के पौधे लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d