बारिश के पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बड़ला कॉलोनी के निवासियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क पर भरे बारिश के पानी की समस्या बताई
ज्ञापन में बताया कि ग्राम बड़ला कॉलोनी से ग्राम थांवला तक आने जाने वाला रोड काफी नीचा बने होने से रोड पर बारिश का पानी भर गया है। पानी के निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी समस्या हो रही है और इससे खतरा बना हुआ रहता है। विद्यार्थियों को ट्रैक्टर ट्राली के जरिए सड़क पर करवानी पड़ती है। रोड पर करीब 3 फीट तक पानी भर जाता है, जो आगामी 3-4 महीनों तक रहता है। इस समस्या से पूर्व में भी कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच को अवगत करवा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में उक्त समस्या का समाधान करवाकर पानी की निकासी करवाने और पानी निकलने के लिए नाला बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या निस्तारण के लिए पीडब्ल्यूडी ने अपना क्षेत्राधिकार नहीं होने के बात कहीं और पंचायत ने काम करवाने से मना कर दिया।
जबकि यह स्थिति करीब दो किलोमीटर तक है। ज्ञापन के दौरान शिवजीराम, राजेश, सत्यनारायण, कालूराम जाट, रामपाल, घीसालाल, शंकर समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। जिन्होंने समस्या की फोटो उपखंड अधिकारी को भी दिखाई।


