-
फिर भी ” ओवरफ्लो” रहा तो खुल पाएंगे गेट
-
फिर भी वर्षा का दौर चले तो खुल सकते है गेट
Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) साढ़े 4 घण्टे में एक सेमी पानी का बढ़ना यह साबित करता है कि बीसलपुर डेम को अभी 315.50 मीटर का आंकड़ा छूने पर करीब 48 घण्टे यानि करीब 2 दिन से अधिक समय लग सकता है और यदि कैचमेंट एरिया में इस अवधि में भारी वर्षा हुई तो फिर ये गणित बदलकर कम हो सकती है।
बता दे कि इस बार डेम के गेट को खुलने तय है। लेकिन सिर्फ बात समय और पानी के “फ्लो” पर निर्भर है। बुधवार सुबह 6 बजे तक के जलभराव आंकड़ो को देखे तो सुबह 6 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बीते साढ़े 4 घण्टे में सिर्फ एक सेमी पानी की आवक दर्ज हुई है, जाहिर है पानी का फ्लो दम तोड़ता लग रहा है। जबकि त्रिवेणी पर भी पानी का गेज लगातार घट रहा है, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि डेम को पूर्ण जलभराव बिंदु 315.50 मीटर तक पहुँचने में इस हिसाब से 48 घण्टे का अनुमानित समय लग सकता है, बशर्ते इस अवधि में डेम के कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा न हो।
यदि इस अवधि में चित्तौड़, भीलवाड़ा जिलों में वर्षा का दौर शुरू हुआ तो ये गणित पलट सकती है। फिलहाल की स्थिति की देखते हुए सिर्फ ये कहा जा सकता है कि डेम में पानी की आवक यहीं रही तो अगले दो दिन तक सिर्फ इतना ही पानी जमा हो सकता कि डेम अपने आखरी बिंदु और पूर्ण भराव 315.50 मीटर तक पहुँचेगा। लेकिन गेट खोलने के बारे में फिर पानी के फ्लो पर निर्भर करेगा। अभी त्रिवेणी केवल 2.90 मीटर के फ्लो पर बह रही है, जो काफी नही है, उधर, डाई नदी भी सांस लेने लगी है, लिहाजा जरूरत है कि फिर कैचमेंट में वर्षा का दौर चले। बता दें कि बुधवार दोपहर 12:30 बजे डेम का जलस्तर आरएल 315.39 मीटर दर्ज किया गया है।



