Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदह में नहाने गया युवक डूबा, शुक्रवार सुबह भी तलाश जारी

दह में नहाने गया युवक डूबा, शुक्रवार सुबह भी तलाश जारी


Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की दह में गुरुवार शाम एक युवक डूब गया। जिसकी गुरुवार देर शाम तक तलाश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, शुक्रवार सुबह से फिर से सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि गुरुवार शाम 27 वर्षीय राजू जाट पुत्र सोजी जाट गांव जेठानी, थाना पचेवर अपने दोस्त के साथ बीसलपुर बांध घूमने आया था। वह बांध के पानी में नहाने लगा और अत्यधिक गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। गुरुवार शाम को पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश की। लेकिन बीसलपुर बांध के गेट खुलने से पानी का बहाव तेज हो गया। इस कारण कुछ देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। लेकिन अंधेरा होने से तलाश बीच में ही रोकनी पड़ी। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम फिर से बांध के बहाव क्षेत्र में युवक की तलाश कर रही है। अंदेशा है कि बांध के गेट खुलने के बाद युवक आगे तक बह गया है।

इस दौरान देवली थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर और बीसलपुर चौकी प्रभारी गणेशलाल भी मौजूद हैं।

दो युवक और बहे

इसी तरह गुरुवार शाम को एक अन्य घटना में दो युवक बीसलपुर बांध के सामने स्थित पुराने रास्ते से टोडारायसिंह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांध के गेट खुल जाने से पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। दोनों युवक बाइक समेत पानी में फंस गए।स्थानीय नाविकों ने समय रहते दोनों युवकों को देख लिया। वे तत्काल नाव लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों तथा उनकी बाइक को पानी से बाहर निकाला। समय पर मदद नहीं मिलती तो एक और हादसा हो सकता था।

बता दें कि गुरुवार शाम को बीसलपुर बांध के गेट नं 10 को खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की गई थी। टोडारायसिंह जाने के लिए लोग बांध में से होकर गुजरते हैं। लेकिन कई बार यह जानलेवा भी साबित हो जाता है।

चेतावनी का कोई असर नहीं

बीसलपुर बांध के गेट खोलने से पहले चेतावनी भी जारी की गई थी । वहीं बीसलपुर बांध क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन ने कई जगह बोर्ड लगवाए है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से पानी से दूर रहने की मुनादी भी कराई थी। स्थानीय प्रशासन ने बहाव क्षेत्र से दूर रहने की लोगों से अपील की है। लेकिन इस चेतावनी का लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है । लोग फिर भी बीसलपुर बांध के पानी में नहाने और आवाजाही करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। नतीजन हादसा जग जाहिर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d