Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबीसलपुर बांध की दह में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला

बीसलपुर बांध की दह में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला

रो पड़े परिजन, शव देवली चिकित्सालय लाया गया


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में गुरुवार शाम को डूबे युवक राजू जाट पुत्र सोजी जाट का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ है। वह गांव जेठानी, थाना पचेवर टोंक का रहने वाला है। 

संबंधित प्रीवियस न्यूज़ : दह में नहाने गया युवक डूबा, शुक्रवार सुबह भी तलाश जारी

दरअसल वह अपने दोस्तों के साथ गत 24 जुलाई को बांध पर आया था। इस दौरान बीसलपुर बांध के गेट खुलने से कुछ समय पूर्व वह नहाते वक्त डूब गया था। अत्यधिक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया था। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार शाम और शुक्रवार को दिनभर युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के चलते तलाश रोकनी पड़ी। शनिवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया और शव बरामद हुआ।

करीब 100 मीटर दूरी पर मिला शव

बीसलपुर चौकी प्रभारी गणेश लाल ने बताया कि शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर मिर्ची की बाड़ियों में फंसा हुआ था, जो तीसरे दिन फूलकर बाहर आ गया

जिसे एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल लिया। शव को देवली चिकित्सालय मोर्चरी में लाया गया है। इस घटना से यह साफ होता है कि बीसलपुर बांध क्षेत्र में प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद लोग पानी में नहाने और आवाजाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जो जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लोग बांध के पानी में नहाने और आवाजाही करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। उक्त मामले में घटना के दिन मृतक के साथियों ने पुलिस को रिपोर्ट दे दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d