Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मुकट सिंह राणावत ने मुख्यमंत्री के नाम देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें नासिरदा उपतहसील को तहसील में कर्मोन्नत करने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नासिरदा में पुलिस थाना और उपतहसील भवन पहले से ही बने हुए हैं और परिसीमन का कार्य चल रहा है। नासिरदा को तहसील का दर्जा देने से डूब क्षेत्र के 7 ग्राम पंचायत के करीब 30 गांवों को अपनी समस्याओं के निराकरण में राहत मिलेगी। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनका समय और पैसा दोनों बचेंगे। समिति अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि नासिरदा उपतहसील को तहसील में कर्मोन्नत करने की मांग की।



