Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाड़ा रोड निवासी वंश पुत्र मनोज शर्मा एवं अवनी पुत्री रोहिताश मीणा निवासी प्रताप नारायणी ने द्वितीय राजस्थान प्री स्टेट 10 एम पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में स्टेट लेवल के लिए क्वालीफाई किया है।
अशोका शूटिंग अकादमी में दोनों बच्चों ने करीब 3 महीने तक अभ्यास किया। वहीं नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा जयपुर के जगतपुरा में ओएसिस शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को 40 पेलैट दिए जाते हैं।
Bisalpur Dam : दूसरे दिन भी रेडियल गेट से पानी की निकासी जारी


