Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिवारों को न्याय दिलाएं

स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिवारों को न्याय दिलाएं


Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पापरोली (झालावाड़) में स्कूल भवन गिरने से कई बच्चों की मौत और अन्य बच्चों के घायल होने के बाद डॉ. अंबेडकर विचार मंच देवली ने शुक्रवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है।

इसे लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि उक्त हादसे में सरकार की लापरवाही सामने आ रही है, जहां जर्जर भवनों में बच्चों को अध्ययन करवाया जा रहा था। उक्त घटना से मृतक और घायल बच्चों के परिवारों पर दुख का पहाड़ टूटकर गिर गया। परिवारों ने सरकार की खामी से अपने नोनिहालों को खो दिया है। मंच ने सरकार से मांग की है कि जिम्मेदार शासन व प्रशासन के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

इसके अलावा मृतक बच्चों के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाने, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, घायल बच्चों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। इस दौरान यादराम मीणा, जोरावर सिंह, दिलखुश टाटावत, मोहनलाल समेत कई मंच सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d