Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में 4 इंच से अधिक बारिश, पनवाड़ सागर पर चली खुशियों...

देवली में 4 इंच से अधिक बारिश, पनवाड़ सागर पर चली खुशियों की चादर

पनवाड़ सागर का गेज 14 फीट 8 इंच पहुंचा, चादर चली


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार रात सीजन की सर्वाधिक मूसलाधार बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश से नाली और नालों में पानी नहीं समाया। इसके चलते शहर तरबतर हो गया।

एजुकेशन न्यूज़ : भारी बारिश की संभावना के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित

कई कॉलोनी में कुछ देर के लिए पानी का भराव हो गया। लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी चला। देवली नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देवली 106 एमएम यानी 4.173 इंच बारिश हुई। देवली तहसील परिसर और थाना परिसर में पानी भर गया। इसी तरह देवली गांव में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भी पानी भर गया। यह विद्यालय चारों ओर पानी से घिर गया। यदि सोमवार को अवकाश नहीं होता तो यहां विद्यार्थियों व स्टाफ का जाना नामुमकिन था।

Oplus_16908288

उधर, पनवाड़ सागर में भी चादर चल पड़ी। किशन सिंह व महावीर प्रसाद माली ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है खेत लबालब हो गए। लगातार भारी बारिश के चलते 24 घंटे में पनवाड़ सागर में 71 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।आसपास के सभी बांध, तालाब भर चुके हैं।

डेम न्यूज़ : बीसलपुर बांध के एक तिहाई गेट खुले, मनमोहक दृश्य

पनवाड़ सागर लबालब होने के बाद सोमवार सुबह 6 इंच की चादर चली। पनवाड़ सागर का रविवार को जलस्तर 14 फीट था। जुलाई माह में यहां पहली बार चादर चली है। जिससे किसानों में खुशी है।

सिंचाई का मिलता है पानी

बता दें कि पनवाड़ सागर से सेन्दीयावास, बासलक्ष्मणा, पनवाड़ ,गोपीपुरा तन गांव के खेतों की सिंचाई होती है। जिसके भर जाने से लोगों में खुशी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार जल भराव वाली स्थिति नहीं रही। पनवाड़ गांव के निमोला, सांगोला, धौलाई नाडी मानसागर, छतरी मोडी, बालाजी की नाडी सहित छोटे बड़ी नाडी, तालाब आदि लबालब हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d