Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau DeskTrending News : लहरिया महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Trending News : लहरिया महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की ओर से रविवार को लहरिया महोत्सव का आयोजन पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर परिसर में हुआ। इसमें डेढ़ सौ महिलाओं ने लहरिया परिधान पहनकर भाग लिया।

संबंधित न्यूज़ : “लहरिया महोत्सव”, झूमी महिलाएं, रैम्प पर वॉक किया

महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडिया और राज्य अंचल अध्यक्ष शालिनी बाकलीवाल की मौजूदगी में हुआ। मंडप का उद्घाटन शीला, शालिनी ने किया। द्वीप प्रज्वलन पिंकी सेठी, मैना बाकलीवाल, फीता कटिंग रंजना जैन व विनीता बड़जात्या ने किया। यहां कई रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गेम्स माया अजमेरा ने कराए। विशेष आकर्षण सास बहू की जोड़ी स्नेहलता बड़जात्या व निम्मी बड़जात्या को सावन रानी से नवाजा गया। मंच संचालन रंजना जैन व मोना बिलाला ने किया। महासमिति की अध्यक्ष पूजा बडजात्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Crime News : पंजाब पुलिस से मारपीट करने और राजकार्य बाधा के आरोप में 16 जने गिरफ्तार

इस मौके पर देवली महासमिति की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अध्यक्ष के द्वारा करवाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अंकिता लुहाड़िया व स्वेता जैन ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d