Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को नगर पालिका सभागार देवली में बैठक आयोजित होगी।
यह बैठक शाम 5 बजे आयोजित होगी। उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में समारोह की रूपरेखा, कार्यक्रम संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।



