Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpतिरंगा अभियान शुरू किया, विधायक बुधवार को निकालेंगे यात्रा

तिरंगा अभियान शुरू किया, विधायक बुधवार को निकालेंगे यात्रा

Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेता विजय बैंसला सोमवार की दोपहर को देवली पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। बैंसला ने देवली उपजिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों से जानकारी ली।

यहां महिला चिकित्सक के ड्यूटी पर नहीं होने की समस्या आई। बैंसला ने तुरंत प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता फोन पर इससे अवगत कराया। इसके बाद विजय बैंसला राजभंवर पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में स्वागत किया। विजय बैंसला ने देवली शहर तिरंगा यात्रा संयोजक रवि बलसोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर विधानसभा में घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। बैंसला ने भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी और रवि बलसोरा के घर से तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर 13 अगस्त दोपहर 12 बजे देवली में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इससे पहले भाजपा नेता बैसला का यह कार्यक्रम हुआ। लिहाजा एक ही अभियान में भाजपा के दो अलग-अलग कार्यक्रम सामने आ रहे हैं। बता दे कि स्थानीय विधायक के तिरंगा रैली का कार्यक्रम गत 8 अगस्त को घोषित हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d