Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम पदयात्रा धूमधाम से रवाना

श्री सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम पदयात्रा धूमधाम से रवाना


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की 31वीं पदयात्रा बुधवार सुबह गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई। इस मौके पर जगह-जगह पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई।

समिति अध्यक्ष संपत सुवालका ने बताया कि पदयात्रियों ने विवेकानंद कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और पदयात्रा की सफलता की कामना की। इसके बाद पदयात्री ध्वज लेकर रवाना हुई, जिसमें ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ पदयात्री नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाओं ने भगवान सांवरिया सेठ के भजनों पर नृत्य किया। पदयात्रा मुख्य बाजार से बस स्टैंड स्थित मंदिर पहुंची, जहां भी पूजा की गई और पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। पदयात्रियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। पदयात्रा 20 अगस्त को सांवरिया सेठ पहुंचेगी और 21 अगस्त को सुबह 11 बजे ध्वज चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सिंगोली श्याम में 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा, जो हर वर्ष आयोजित होता है। इस पदयात्रा में अध्यक्ष संपत सुवालका, उपाध्यक्ष पंकज सिंहल, कोषाध्यक्ष रामेश्वर जांगिड़, व्यवस्थापक सत्यनारायण सेन, मंत्री मनोज शर्मा और करीब 200 पदयात्री शामिल थे।

इसी तरह सेठ सांवरिया विकास समिति के तत्वाधान में जाने वाली पदयात्रा बुधवार सुबह बावड़ी बालाजी से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। इस दौरान पदयात्रा को सत्यनारायण माहेश्वरी, समिति अध्यक्ष गणराज गुर्जर, ओम प्रकाश माहेश्वरी, मुकेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर समिति के  डॉ. मनीष अरोड़ा, भंवरलाल सेन, रघुवीर सिंह शक्तावत, योगेश श्रीमाल सहित मौजूद थे। पदयात्रा में करीब ढाई सौ यात्री है और अमरगढ़ पहुंचते पहुंचते इनकी संख्या 800 हो जाएगी। वहीं 21 अगस्त को ध्वज अर्पित किया जाएगा।

रात्रि चौपाल में 7 परिवाद आए, तिरंगा रैली आज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d