Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau DeskSchool News : श्रीकृष्ण बालभोग कराया, होम थिएटर भेंट किया, बच्चों ने...

School News : श्रीकृष्ण बालभोग कराया, होम थिएटर भेंट किया, बच्चों ने की मार्चपास्ट की तैयारी


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर मार्चपास्ट एवं व्यायाम प्रदर्शन का अभ्यास जोरों पर है।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि खेल मैदान पर दूनी नगर पालिका क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का अभ्यास कार्य वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजीलाल जाट एवं गायत्री चौधरी के निर्देशन में है। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में झंडारोहण सुबह 8:30 पर एवं मुख्य समारोह खेल मैदान पर झंडारोहण कार्यक्रम सुबह 9 बजे होगा।

भामाशाह ने विद्यालय को किया होम थिएटर भेंट

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव (राजमहल) को भामाशाह रमेश चंद्र वर्मा ने 11 हजार रुपए से अधिक राशि का होम थिएटर विद्यालय को भेंट किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सोयल, अध्यापिका माया, कैलाश चौधरी और गोपाल चौधरी, सोनू चौधरी, शैतान चौधरी थे।

बीजवाड में कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष भोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी पर रामेश्वर कुडी द्वारा विद्यालय में श्रीकृष्ण भोज बनवाकर छात्र-छात्राओं को खीर, जलेबी, सब्जी और पूड़ी का भोजन करवाया गया। यह जानकारी शिक्षक सुगन चंद कुमावत ने दी।

मिड डे मील में श्री कृष्ण भोग कराया

इसी तरह देवडावास राऊमावि में मिड डे मील के तहत बच्चों को खीर और पूड़ी का श्रीकृष्ण भोग करवाया गया। प्राचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार पोषाहार के तहत छात्र-छात्राओं को यह भोजन करवाया गया। यह जानकारी स्कूल के मीडिया प्रभारी तुलसीराम गौतम ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d