Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन शाखा देवली के प्रयासों से प्रदेश की 39वीं शाखा का गठन जहाजपुर में किया गया।

कमलेश मूंदड़ा ने बताया नवगठित जहाजपुर शाखा प्रगति में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष हेमाबाला मूंदड़ा, सचिव आशा डाणी, कोषाध्यक्ष करुणा लड्डाबी निर्वाचित हुईं। वहीं 19 सदस्यों सहित शाखा का गठन हुआ। देवली शाखा से कमलेश, नीतू मंगल, मीनू जिंदल एवं स्मिता शर्मा ने यहां संगठन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने देवली शाखा द्वारा अब तक किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी।



