Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिक्षण अधिगम सामग्री और एल्बेंडाजोल दवा वितरित

शिक्षण अधिगम सामग्री और एल्बेंडाजोल दवा वितरित


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री योजना के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण अधिगम सामग्री का वितरण किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा और स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क सामग्री दी गई। वितरण कार्यक्रम में व्याख्याता सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने सहयोग किया।

एल्बेंडाजोल की दवा वितरित की

इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को कृमि से बचाने के लिए अल्बेंडाजोल दवा निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा एक से बारहवीं तक के 85 छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार टेलर की देखरेख में कृमिनाशक गोली खिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d