Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधायक कोष से चारदीवारी के लिए 4.30 लाख रुपए की स्वीकृति दी

विधायक कोष से चारदीवारी के लिए 4.30 लाख रुपए की स्वीकृति दी


​Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने देवली में कोटा रोड पर संचालित बाबा रामदेव भंडारा स्थल पर चारदीवारी निर्माण के लिए 4 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। यह राशि विधायक कोष से स्वीकृत की गई है।

गौसेवक परमेश्वर सोयल ने बताया कि रविवार रात 10 बजे अजमेर बायपास भंडारे पर विधायक गोपीचंद पहुंचे। इस दौरान यह घोषणा की गई। इस निर्णय से भंडारा स्थल पर एक स्थाई चारदीवारी का निर्माण संभव हो पाएगा, जिससे स्थान की सुरक्षा और रखरखाव बेहतर होगा। ​इस अवसर पर भंडारा समिति के अध्यक्ष छोटूलाल बैरवा, दामोदर वर्मा, पांचू नाथ, शिवजीराम बैरवा, रमेश वर्मा, रामदेव वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे। इस स्वीकृति के लिए समिति के सदस्यों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। वही विधायक का समिति के लोगों ने माल्यार्पण कर एवं साफा बंधाकर अभिनंदन किया।

विधायक को भंडारे के बारे में जानकारी दी और बताया कि यहां से गुजरने वाले पदयात्री को अल्पाहार, भोजन, विश्राम की बेहतर व्यवस्था दी जा रही है।

सरकारी दफ्तर या खंडहर? तहसील कार्यालय की ‘जर्जर’ कहानी!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d