60 हजार 100 क्यूसेक पानी छोड़ा
Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस बार बीसलपुर बांध के प्रमुख जल आवक स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र सितंबर माह में भी अपना मिजाज दिखा रहा है। जहां त्रिवेणी पर जलस्तर 4.30 मीटर हो गया।
बीसलपुर बांध से गुरुवार रात 8 बजे पानी की अधिक निकासी की जा रही है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध के 6 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बनास नदी में 60100 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। गेट नंबर 8 और 13 को 1 मीटर तक खोला गया है, जिससे प्रत्येक गेट से 6010 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है, जबकि गेट नंबर 9, 10, 11 और 12 को 2 मीटर तक खोला गया है, जिससे प्रत्येक गेट से 12020 क्यूसेक पानी की बम्पर निकासी हो रही है। बता दें कि इस समय त्रिवेणी का जलस्तर 4.30 मीटर है। लिहाजा आगामी 12 से 24 घंटे के भीतर बांध में फिर से पानी की बड़ी आवक होगी। वही परियोजना को डेम का जलस्तर मेंटेन करने के लिए पानी की और अधिक निकासी करनी होगी। उल्लेखनीय है कि गत 24 जुलाई से बीसलपुर डैम के गेट लगातार 43 वे दिन भी खुले हुए हैं। हालांकि इस अवधि में कई बार डैम के गेट कम व ज्यादा खोले गए।



