Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहादसे में महिला की मौत, पति घायल और पौत्र सुरक्षित

हादसे में महिला की मौत, पति घायल और पौत्र सुरक्षित


Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड हनुमान नगर थाना और चिंताहरण बालाजी के मंदिर के बीच शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए।

हादसा : ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

पुलिस की जानकारी के अनुसार, नासिरदा निवासी भंवरलाल धाकड़, पत्नी गोपी देवी और पौत्र युवराज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवजी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। यह वाहन ट्रेलर बताया गया है। हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए देवली अस्पताल ले जाया गया, जहां गोपी देवी पत्नी भंवरलाल धाकड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पति भंवरलाल धाकड़ (पेशे से खेतीबाड़ी) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उनका दायाँ हाथ पिचक गया है।

जबकि पौत्र युवराज सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुँच गए। हनुमान नगर थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है। फिलहाल अपरान्ह तक मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी गई।

हादसा : ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d