Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविहिप के केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया, कार्यकर्ताओं से बात की

विहिप के केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया, कार्यकर्ताओं से बात की


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर का शुक्रवार को स्वागत किया गया। वे जयपुर जाते समय देवली शहर में रुके, जहां परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

विहिप शहर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि इस दौरान लव जिहाद, धर्मांतरण और हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर को परिषद का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर ने भी संगठन को सशक्त करने पर जोर दिया। इस दौरान विहिप के पूर्व प्रांतीय समरसता प्रमुख दिनेश गौतम, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सियाराम गौतम, आरएसएस के प्रहलाद साहू, गोपाल नागर, शिवराज साहू, मनोज शर्मा, राकेश ओसवाल, कपिल जांगिड़ और अशोक विजय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रावण दहन के समय मंदोदरी की लूटते है चूनरी! जानिए है क्यों ऐसी परम्परा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d