व्यापारी को दिया इंप्रूवमेंट नोटिस
Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्योहार सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने लिए जा रहे हैं। इसे लेकर गुरुवार को देवली में बड़ी कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर के नेतृत्व में महावीर नमकीन भंडार देवली के गोदाम पर छापा मारकर मावा बर्फी व लड्डू का नमूना लिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कई तरह की अनियमितता पाई गई तथा मौके पर सोया सॉस, बिस्किट, सोडा वाटर, चिल्ली फ्लैक मसाले 200 किलो मात्रा को मौके पर ही नष्ट करवाया। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत इंप्रूवमेंट (सुधार) नोटिस जारी किया।
जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गोपाल स्वीट्स देवली से मावा, मिल्क केक व मीठा मावा का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया। गोपाल स्वीट पर पाया गया कि मिल्क केक प्रथम दृष्टया मिलावटी दिखाई दिया तथा विक्रेता द्वारा बाहर से मंगवाए जाने पर उनकी सहमति से नमूना लेने के बाद शेष करीब 270 किलो मिल्क केक के 6 कर्टन को बनास नदी में डालकर नष्ट किया गया।
जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अविनाश साहू, रामेश्वर प्रसाद, तिलक वर्मा, राकेश सैनी आदि उपस्थित थे।
दोस्तों ने ही कर दी युवक की खौफनाक हत्या, जेसीबी से निकाला गया शव, जानिए वजह


