Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविधायक कोष से स्कूटी के लिए 41.40 लाख मंजूर, लाभार्थियों की सूची...

विधायक कोष से स्कूटी के लिए 41.40 लाख मंजूर, लाभार्थियों की सूची जारी

  • दिव्यांगजनों को दीपावली का तोहफ़ा

  • अब तक क्षेत्र के 85 दिव्यांगो को स्कूटी के लिए 78 लाख 20 हजार रुपए जारी


Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगो को विधायक राजेंद्र गुर्जर ने दीवाली का तोहफ़ा दिया हैं।विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर विधायक मद से 45 दिव्यांगो को स्कूटी के लिए 41.40 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं।

विधायक क्षेत्रीय विकास योजना के अन्तर्गत प्रत्येक दिव्यांगजनों को स्कूटी के लिए 92 हज़ार की राशि मंजूर हुई हैं। गौरतलब हैं कि देवली उनियारा विधानसभा क्षैत्र में विधायक राजेंद्र गुर्जर द्वारा अब तक 85 दिव्यांगों को विधायक कोष से स्कूटी के लिए कुल 78 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति जारी कर चुके हैं।

इन दिव्यांगो को अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा स्कूटी वितरित की जाएगी। दिव्यांगजनों ने दीपावली पर स्कूटी स्वीकृत करवाने पर विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार जताया हैं।

इनको मिलेगी योजना अंतर्गत स्कूटी

स्कूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र के राजूलाल कोली व छीतर लाल प्रजापत उनियारा, हेमराज क़ीर व गोपाल गुर्जर दूनी, धीरज सांसी व बाबूलाल गुर्जर पोल्याडा, राज पारीक क़ासीर, यश सुवालका देवली, तुलसीराम जाट रघुनाथपुरा रूपपुरा, प्यार सिंह गुर्जर सेदरी, प्रहलाद गुर्जर कंवरपुरा निवारिया, नंदलाल धोली खेलनिया, फोरा देवी चिताणी का नाम शामिल हैं।

वहीं लक्ष्मीनारायण मीणा तितरिया, शंभूलाल खटीक देवली, राधेश्याम जांगिड़ रामपुरा धाकडान, पप्पू लाल धाकड़ चांदली, तितरी बाई राधेश्याम बैरवा, हयातु निशा, जाकिर हुसैन उनियारा, निजामुद्दीन सोप, शिवप्रसाद जांगिड़ सुंथडा, हरिराम नागर रघुराजपुरा, जगदीश माली अलीगढ़, दीपक गुर्जर कुंडेर, सोहन लाल गुर्जर बिनजारी, रामराज मीणा विजयगढ़ मोहम्मदगढ़ को भी स्कूटी मिलेगी।

Oplus_16908288

अजय गोयल पटेल नगर देवली, कैलाश चंद कुम्हार कोटड़ा, चंदा देवी सैन व मैना देवी जांगिड़ राजमहल, पुष्पा देवी व कैलाश चंद कहार रावता माताजी, रामकिशन कुम्हार दूनी, कैलाश मीणा मालेडा, गणेश नारायण, गणेश जांगिड़, रमेश चंद गौतम व विष्णु देवी पांचाल नासिरदा को स्कूटी मिलेगी।

इसी तरह रोहित माधीवाल सुन्थडा, प्रेमलाल मीणा देवपुरा बिलासपुर, शिवराज बैरवा धांधोली तथा नाथूलाल भील सिरोही को विधायक मद से स्कूटी स्वीकृत हुई हैं।

भजनलाल सरकार में भाजपा महामंत्री को पुलिस ने पीटा! फिर जिलाध्यक्ष ने कर दिया बवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d