Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsखेत पर काम करते समय हादसा : दर्दनाक मौत हुई

खेत पर काम करते समय हादसा : दर्दनाक मौत हुई


Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के सिरोही गांव में मंगलवार दोपहर खेत पर कार्य करने के दौरान एक ग्रामीण के साथ हादसा हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस और ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार, मृतक 42 वर्षीय भगवान पुत्र बालूराम गुर्जर निवासी सिरोही है। वह मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए और काफी मात्रा में खून बह गया। हादसे के वक्त, पास में काम कर रहे परिजनों की नजर उन पर पड़ी और वे चिल्ला उठे। ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल भगवान को तुरंत देवली अस्पताल लाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी मौत हो गई।

इस दुखद सूचना पर सिरोही गांव के दर्जनों ग्रामीण चिकित्सालय परिसर की मोर्चरी में जमा हो गए। थाने के हेडकांस्टेबल सुरेश यादव ने शव का पंचनामा करवाया है। फिलहाल, परिजनों ने हादसे की वजह को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दी है। इस वजह से हादसा किस कारण से हुआ, इसका स्पष्ट पता नहीं लग सका है। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा बताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d