Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत सरकार द्वारा स्वच्छता और हाइजीन को बढ़ावा देने की पहल को सीआईएसएफ आरटीसी देवली ने जारी रखा है। गत एक दिसम्बर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को आरटीसी के बल सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने बस स्टैंड परिसर में सफाई अभियान चलाया।
उक्त पहल का मकसद हाइजीन, सैनिटेशन और लोगों में सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और लोगों में साफ-सफाई के प्रति ज़िम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना था। अभियान के दौरान बस स्टैंड पर झाड़ू लगाई, वेटिंग एरिया साफ किए, डस्टबिन रखे और कूड़ा हटाया, जिससे यात्रियों के लिए साफ-सुथरा माहौल बना। वहीं बल सदस्यों ने यहां यात्रियों को कचरे को अलग-अलग करने, जिम्मेदारी से निपटाने और अपनी सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।

नहीं मानी तो उठाकर ले जाएंगें, 12 साल की बच्ची पर युवकों की हवस भरी नजर, जानिए पूरा मामला


