Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज

पुलिस थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय उप जिला चिकित्सालय देवली परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात सामने आई है।

इस संबंध में परिवादी चेतन प्रकाश बैरवा पुत्र मोहन लाल बैरवा, निवासी पनवाड मोड देवली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रकरण के अनुसार यह वारदात गत 12 जनवरी शाम करीब 6:15 बजे हुई, जब परिवादी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खड़ी करके अस्पताल में भर्ती अपनी माता से मिलने गया था। रात करीब 8:30 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच मुख्य आरक्षी शंकर लाल को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d