7 माह बाद फिर बनीं पंडेर ग्राम पंचायत की प्रशासक
Jahazpur News 3 फरवरी (मोहम्मद आजाद नेब) भ्रष्टाचार के आरोपों में सात माह का लंबा निलंबन झेलने के बाद ममता जाट ने एक बार फिर पंडेर ग्राम पंचायत के प्रशासक पद की कमान संभाल ली है।
संबधित पूरी खबर यहां से पढ़े:-
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा निलंबन आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद मंगलवार को पंचायती राज शासन सचिवालय के निर्देशों पर उन्हें पुनः कार्यभार सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि 7 मई 2025 को हुए निलंबन के बाद पूर्व उपसरपंच शंकर लाल गुर्जर को इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निलंबन को प्रथम दृष्टया गलत माना था, जिसके बाद अब प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही ममता जाट की आधिकारिक बहाली कर दी गई है। पदभार ग्रहण करने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय राजनीति के लिहाज से इस वापसी को काफी अहम माना जा रहा है।




