Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के आदर्श विद्या मंदिर कुचलवाड़ा रोड पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल प्रखंड देवली द्वारा सोमवार को ‘होली मिलन समारोह’ आयोजित किया गया।
प्रखंड मंत्री विशाल कुमार राव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के लीगल एडवाइजर और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आरआर बाग रहे, जिन्होंने बांग्लादेशी शरणार्थियों और कश्मीरी पंडितों के संघर्ष पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व वाइस चेयरमैन जितेंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य धर्मराज माली उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत बालाजी सेवा मंडल के विनोद साहू, विहिप के विक्रम सिंह, सोनू सेन और बजरंग दल संयोजक राजू सरकार द्वारा भगवा दुपट्टा व तिलक लगाकर किया गया। इस दौरान अशोक मंडल, गोविंद राव, कपिल जांगिड़, जितेंद्र मेहता और विनोद लुहार सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज से जाति-पाति का भेदभाव छोड़कर सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।



