Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रंगों के पर्व होली पर सखी-सहेली ग्रुप द्वारा भांड बस्ती स्थित संस्कार केंद्र में स्नेहपूर्ण होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्रुप की सदस्यों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुलाल लगाकर और पिचकारियां दी व नाश्ता वितरित कर त्योहार की खुशियां बांटी। अध्यक्ष नीतू मंगल ने बच्चों को होली के आध्यात्मिक महत्व और बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा दी, वहीं इंद्रा सोनी ने सामाजिक समरसता और सेवा को ग्रुप का मुख्य उद्देश्य बताया। सेवा कार्य में वंदना, कमलेश, माया, वर्षा मालू, सुशीला टांक, नीलम सहित उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संस्कार केंद्र से राधेश्याम शर्मा, गोविंद नुवाल, दिनेश जैन, कन्हैयालाल पीला एवं डॉ. पीएल जांगिड़ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रुप के इन मानवीय प्रयासों की सराहना की।



