Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसीएम के समक्ष उठाई तहसील स्तर के पत्रकारों की सुविधा बढ़ोतरी की...

सीएम के समक्ष उठाई तहसील स्तर के पत्रकारों की सुविधा बढ़ोतरी की मांग

वहीं वृद्धाश्रम खोलने को बताया जरूरी


Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम में देवली के पत्रकारों ने स्थानीय और व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष रखा। इस संवाद कार्यक्रम में करीब 400 से अधिक पत्रकार प्रदेशभर से शामिल हुए।

प्रेस क्लब देवली के संरक्षक व स्थानीय पत्रकार नोरतमल नामा ने तहसील स्तर के पत्रकारों के हितों की पैरवी करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की पुरजोर मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की सड़कों पर पत्रकारों को टोल माफी का लाभ देने की मांग रखी। पत्रकार नामा ने एक बेहद संवेदनशील मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपनों की उपेक्षा के शिकार और असहाय बुजुर्गों के लिए तहसील स्तर पर सरकारी वृद्धाश्रम खोले जाने चाहिए, ताकि उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल सके। संवाद के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अमितेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से पत्रकार आवास योजना का दायरा बढ़ाकर उसे नगर पालिका क्षेत्रों तक लागू करने की मांग उठाई।

इस मौके पर देवली से पत्रकार कमलेश वैष्णव और चेतन शर्मा भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि सरकार उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान राशि को 18 हजार रुपए करने और जयपुर में आवासीय योजना लाने जैसी बजटीय घोषणाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से पत्रकारों के लिए भोजन कार्यक्रम भी रखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d