Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली के तत्वाधान में शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को लोक अदालत की भावना से आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत की बेंच के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय देवली तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी तालुका विधिक सेवा समिति में रखे प्रकरणों का निपटारा किया गया। इस बेंच की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी हर्ष मीणा (न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय देवली) ने की। जबकि अधिवक्ता अनिल कुमार भूरेठा सदस्य के रूप में उपस्थित थे। लोक अदालत में रीडर पुष्पेन्द्र अग्रवाल, भजन लाल मीणा, महेश लक्षकार तथा तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव विजय गौड़ एवं अन्य कर्मचारियों और अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में राजीनामा करवाकर बकाया राशि भी वसूल की गई।



