Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक-सवाईमाधोपुर के सांसद हरीश चन्द्र मीना को 18वीं लोकसभा के दौरान भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य चुना गया है।
लोकसभा सचिवालय के सम्मेलन और प्रोटोकॉल विभाग ने उन्हें इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी दी है। सांसद कार्यालय की सूचना के अनुसार इस मैत्री समूह का मुख्य लक्ष्य भारत और नाइजीरिया के बीच संवाद, सहयोग और आपसी संबंधों को और अधिक गहरा बनाना है। इस मंच के माध्यम से दोनों देशों के बीच संसदीय प्रतिनिधि मंडलों का आदान-प्रदान होगा और व्यापार, शिक्षा एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।



