Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली : ट्रेलर के नदी में गिरने से चालक की मौत

देवली : ट्रेलर के नदी में गिरने से चालक की मौत


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के नेगड़िया पुलिया के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जान चली गई।

सहायक उप निरीक्षक सुरेश यादव के अनुसार जोधपुर जिले के चौकड़ी खुर्द, तहसील पीपाड़ निवासी तेजाराम जाट (40) पुत्र हापुराम जाट अपना ट्रेलर लेकर केकड़ी से देवली की ओर आ रहे थे। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक अन्य वाहन के चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में तेजाराम के ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नदी में गिर गया, जिससे तेजाराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के भाई गजेंद्र गोलिया की रिपोर्ट पर देवली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव देवली अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। जहाँ शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d