Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रधानाचार्यों की दो दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी सम्पन्न

प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी सम्पन्न


Deoli News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी के दूसरे दिन भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप निदेशक सत्येंद्र व्यास के आतिथ्य एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव की अध्यक्षता में हुआ।

संगोष्ठी सचिव चंद्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मुख्य अतिथि व्यास ने सभी संस्था प्रधानों को संबोधित करते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता कर रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरि नारायण वैष्णव ने आगामी सत्र के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश दिए, जिससे विद्यालयों के सुचारू संचालन में मदद मिल सके। संगोष्ठी के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण चौधरी ने लेखा संबंधी बारीकियों से अवगत कराया, जबकि प्रधानाचार्य राजेश कुमार खींची ने शाला दर्पण पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर वार्ता दी।

बन्थली प्रधानाचार्या अनीता लाठी ने विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। देवली प्रधानाचार्या वसुधा शर्मा ने सह-शैक्षिक गतिविधियों, प्रधानाचार्य सत्येंद्र जोशी ने प्रभावी शाला संबलन तथा प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल माली ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की अवधारणा पर सार्थक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। यहां सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरि नारायण वैष्णव और वाक्पीठ संगोष्ठी अध्यक्ष भागचंद जैन का अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d