Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगहराया पेयजल संकट, नहीं मिल रही राहत...

गहराया पेयजल संकट, नहीं मिल रही राहत…


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के डाबर कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले चार माह से जल जीवन मिशन के नल सूखे पड़े हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है।

विद्यालय के कुएं का पानी फ्लोराइड युक्त होने के कारण पीने योग्य नहीं है, जिसके चलते मजबूरी में निजी टैंकरों से जलापूर्ति करवानी पड़ रही है। बार-बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ है, जिससे विद्यालय पर आर्थिक भार बढ़ रहा है और नामांकन में भी गिरावट आ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल का अभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन ने प्रशासन से जल्द से जल्द मीठे पानी की सुचारू व्यवस्था करने की गुहार लगाई है, ताकि इस समस्या से स्थाई निजात मिल सके। कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d