पोस्टर का विमोचन भी किया
Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री जाट समाज विकास समिति देवली के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को धुआँ कलां स्थित धन्ना भगत जी की तपोस्थली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और अखिल राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील को आगामी कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
अतिथियों को 17 मई को सिरोही ग्राम देहलवालजी मंदिर परिसर स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित होने वाले “प्रतिभा सम्मान समारोह” के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों द्वारा समारोह के प्रचार पोस्टर का विमोचन भी किया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करना है। समारोह के दौरान शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह के अध्यक्ष शिवजीराम चौधरी सहित श्री जाट समाज विकास समिति के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित थे।


