Saturday, May 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

अवैध बजरी परिवहन पर ट्रेलर जब्त


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के ईंटुन्दा गांव में एक किराना दुकानदार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग 70 वर्षीय बद्री प्रसाद झंवर ने रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 7 मई को शाम करीब 4 बजे हुई।

जब चेतन मीणा उर्फ़ बबूल मीणा पुत्र सोराज मीणा निवासी चांदादण्ड शराब के नशे में उनकी दुकान पर आया। आरोप है कि उसने मुफ्त में ठंडे की बोतल न मिलने पर गाली-गलौज की और बाद में चाकू (खंजर) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे बीच बचाव में बुजुर्ग की उंगली कट गई। इस घटना के संबंध में पुलिस ने उसी रात औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उप-निरीक्षक शंभू लाल को सौंप दी है।

अवैध बजरी परिवहन पर ट्रेलर जब्त

​हनुमाननगर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया है। खनिज विभाग के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में ट्रेलर को डिटेन किया गया, जिसमें करीब 37.240 टन अवैध बजरी भरी हुई थी। जांच में सामने आया कि वाहन चालक द्वारा ई-रवाना का दुरुपयोग किया जा रहा था और टोल फुटेज से ई-रवाना के समय और वाहन की लोकेशन में विसंगति पाई गई।

इस मामले में पुलिस ने चालक और संबंधित मालिक) के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व खनिज कार्यवाहक प्रथम जोगाराम द्वारा किया गया और अग्रिम अनुसंधान राजेश कुमार द्वारा जारी है।

यह भी जरूर पढ़े- सोशल मीडिया रील” के चक्कर में मौत से छेड़छाड़…

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d