Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वायत्त शासन विभाग ने बुधवार को प्रशासनिक कारणों से नगर पालिका देवली के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है।
उक्त आदेश के तहत उनका नया मुख्यालय निदेशालय जयपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपनी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त होकर निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रशासनिक आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है।
देवली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का स्वागत हुआ



