Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली तहसील के चांदली ग्राम पंचायत के रतनपुरा गांव निवासी सरोज बाला मीणा केंद्र सरकार के अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग में कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर कार्यभार संभाला है।

उनकी पहली नियुक्ति पुणे में हुई है। सरोज रतनपुरा गांव की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने कस्टम इंस्पेक्टर पद को हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सरोज के पिता मोतीलाल मीणा हैं। उनके पति अशोक मीणा भी वर्तमान में पुणे स्थित पासपोर्ट कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
स्कूटी सवार एएनएम को पिकअप ने मारी टक्कर, मामला दर्ज हुआ



