Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधायक ने उपजिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों की कुशलक्षेम पूछी

विधायक ने उपजिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों की कुशलक्षेम पूछी


Jahazpur News 10 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) विधायक गोपीचंद मीणा ने बुधवार को उपजिला चिकित्सालय जहाजपुर का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी।

उन्होंने फार्मासिस्ट से दवाइयों की उपलब्धता एवं सरकारी सप्लाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। विधायक मीणा ने कहा कि मरीजों को आवश्यक दवाइयों की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फार्मासिस्ट से पूछा कि यदि सरकार की ओर से दवा आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

सीएचसी प्रभारी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप मीणा ने बताया कि पिछले माह शुरू हुए ऑपरेशन थिएटर में अब तक 26 मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। वहीं अस्पताल में पिछले माह 74 तथा चालू माह में अब तक 32 सोनोग्राफी की जा चुकी हैं। विधायक गोपीचंद मीणा ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मरीजों से कहा कि यदि किसी भी स्तर पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही हो तो इसकी जानकारी अवश्य दें।

इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिलीप मीणा, डॉ. नईम अख्तर सहित अन्य चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d