Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोक कल्याण और खुशहाली की कामनाओं को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार बुधवार को देवली के बोयडा गणेश जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण एवं लोकमंगल की कामना को लेकर आयोजित इस उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संपूर्ण विकास की दिशा में अग्रसर है और सरकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब व जरूरतमंद तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के सह प्रभारी राजन जैन, नगर पालिका कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


