Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकृष्ण धाकड़ अध्यक्ष व पुष्कर साहू एबीवीपी नगर मंत्री बने

कृष्ण धाकड़ अध्यक्ष व पुष्कर साहू एबीवीपी नगर मंत्री बने


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई देवली की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति में कृष्ण धाकड़ को नगर अध्यक्ष और पुष्कर साहू को नगर मंत्री बनाया गया है।

साथ ही नमन यादव और किरण कंवर को नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान प्रवास पर जिला संयोजक कार्तिकेय शर्मा और जिला कार्यालय मंत्री विक्की वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी में पृथ्वीराज सिंह राठौड़ को कार्यालय मंत्री, तुलसीराम शर्मा को एसडीएफ़ प्रमुख, यश राणावत को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, स्नेहा मीणा को महाविद्यालय संयोजक नगर, संजना बैरागी को नगर छात्र प्रमुख, एसएफएस संयोजक सुनील कुमार गुर्जर को नगर खेल संयोजक और घनश्याम धाकड़ को सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रोहित माहूर और पूर्व नगर मंत्री कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे। सभी नए पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d