Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को, तैयारियां शुरू

प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को, तैयारियां शुरू


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक द्वारा 28 जून को दूनी के ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर ऊंचा में निर्णायक समिति की बैठक हुई।

बैठक में प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट और बैनर के डिजाइनों को अंतिम रूप दिया गया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन की निर्विघ्न संपन्नता के लिए सभी पदाधिकारियों ने बोरड़ा गणेश जी को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, शिवराज माली, ओम प्रकाश माली और भैरूलाल माली सहित पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की।

समिति का कहना है कि यह आयोजन शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरणादायी मंच साबित होगा। समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं और अतिथियों के स्वागत व व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d