Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमारपीट के मामले में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग


Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रेगर समाज विकास समिति देवली की ओर से शुक्रवार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया कि गत 14 जून को दूनी के रेगर मोहल्ला निवासी भागचंद रेगर के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित के अनुसार दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान घर के बाहर खड़े भागचंद को दूनी थाना अधिकारी, सहायक उपनिरीक्षक और एक हेडकांस्टेबल बिना किसी पूछताछ के जबरन हिरासत में ले लिया। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी ऑन-ड्यूटी शराब के नशे में थे और उन्होंने थाना परिसर में पीड़ित को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी पसलियां और रीढ़ की हड्डी टूट गई, साथ ही पीड़ित के साथ अमानवीय व्यवहार करने और खाली कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने का भी गंभीर आरोप है।

घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा थाना परिसर के बाहर धरना देकर न्याय की मांग करने के बावजूद तीन दिन बीतने पर भी कोई प्रभावी कार्यवाही न होने से आक्रोशित समाज ने अब उच्च स्तरीय हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में रेगर समाज विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया, संरक्षक अंबालाल मौर्य, शहर अध्यक्ष लेखराज बदलोटिया, पेंशनर समिति अध्यक्ष चौथमल करावलिया, उपाध्यक्ष महेश तुनगरिया, महामंत्री बिहारीलाल जग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप गोखरीवाल सहित एडवोकेट अंकित तुनगरिया, नरेश ठागरिया, प्रकाश चंद बदलोटिया, रामचंद्र ठागरिया, चंद्रपाल ठागरिया, प्रेमचंद तुनगारिया, नाथूलाल वर्मा, मोतीलाल और रामनिवास ठागरिया आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d