Saturday, July 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpआयोजित होगी नवीं कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में बैठक हुई

आयोजित होगी नवीं कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में बैठक हुई


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कावड़ यात्रा कमेटी बंगाली कॉलोनी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदू समाज के तत्वावधान में नवीं कावड़ यात्रा का आयोजन 11 अगस्त को होगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार रात शिव मंदिर छतरी चौराहा पर बैठक आयोजित की गई।

64वें स्थापना दिवस पर परिषद ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

आयोजन से जुड़े अशोक मंडल ने बताया कि यात्रा 11 अगस्त को सुबह 8 बजे बंगाली कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरू होगी। श्रद्धालु बस के माध्यम से बोयड़ा गणेशजी पहुंचेंगे, जहां बनास नदी पर पूजा-अर्चना के बाद कावड़ में जल भरा जाएगा। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ जल लेकर श्रद्धालु वापस बंगाली कॉलोनी शिव मंदिर लौटेंगे। यात्रा का रूट गणेश मोड़ स्थित बगीची के बालाजी से शुरू होकर छतरी चौराहा, बस स्टैंड, पीर बाबा के सामने, सीआईएसएफ गेट व ममता चौराहा होते हुए शाम 4 बजे बंगाली कॉलोनी पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने पर शिव जी का जलाभिषेक किया जाएगा और इसके बाद सभी कावड़ यात्रियों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

बैठक में अशोक मंडल, राजू सरकार, सत्यनारायण साहू, जितेंद्र चौधरी, राजू विश्वास, राज सिंह, मदन ग्वाला, गोविंद बारेठ, विनोद लुहार, विनोद तेजी, संतोष नौलखा, देव मेहरा, भूपेश कुमार, विजय, नोरत सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here