Wednesday, July 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमांगट देव मालाजी उमड़ी भीड़, विधायक का स्वागत हुआ

मांगट देव मालाजी उमड़ी भीड़, विधायक का स्वागत हुआ


Jahazpur News 22 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद) क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मांगट देव मालाजी पर आषाढ़ी नवमी के अवसर पर बुधवार को वार्षिक मेला आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान मंदिर परिसर में पूरा दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और परिसर जयकारों से गूंजता रहा। मेले में सजी खिलौने, मिठाइयां, चूड़ियां और घरेलू सामान की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की, साथ ही सभी ने झूलों व अन्य मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। उक्त आयोजन में स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा भी पहुंचे, जहां मीणा समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने भी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। ग्रामीण अंचल की इस लोक संस्कृति को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से लोगों का तांता लगा रहा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यह वार्षिक मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here