Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत डाबर कला में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थियों को आवासीय पट्टे बांटे गए और करीब 50 बुजुर्गों के रोडवेज बस किराया छूट के पास बनाए गए।
कृषि विभाग ने किसानों को अनुदान की जानकारी दी, जबकि चिकित्सा टीम ने 20 मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं और पशुधन सहायक ने मंगला पशु बीमा समझाया। इस दौरान नायब तहसीलदार बाबूदास स्वामी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र कुमावत, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम मीणा, प्रशासक शंकर लाल, महेंद्र प्रजापत, प्रहलाद गुर्जर, राम रतन कुमावत, उमेश चंद, दीपक कुमार मीणा, राकेश कुमार माली और सांवरा लाल मेघवंशी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। दूसरी ओर उप स्वास्थ्य केंद्र पोल्याडा में सीएमएचओ और जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में एकीकृत स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया, जिसका निरीक्षण बीसीएमएचओ डॉ. मनीष लोदी ने किया। शिविर में टीबी, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस, एचआईवी और ब्लड शुगर समेत गंभीर बीमारियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गईं तथा ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजन में सीएचसी दूनी प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल, खेमराज चौधरी, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, रणजीत सिंह, राकेश नामा, अंजू मीणा, शिमला मीणा सहित विभिन्न स्वास्थ्यकर्मी ने भूमिका निभाई।


