Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsगर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल करना विभाग की प्राथमिकता

गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल करना विभाग की प्राथमिकता

सुरक्षित मातृत्व दिवस पर दूनी सीएचसी में विशेष शिविर


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूनी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में प्रसव पूर्व जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, आवश्यक प्रयोगशाला जांच, टीकाकरण, पोषण संबंधी परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। यहां महिलाओं को संस्थागत प्रसव, नियमित एएनसी जांच एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष लोदी एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण और रिकॉर्ड संधारण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित जांच तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल, नर्सिंग ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here