Friday, July 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहोटल के पास से बाइक चोरी हुई, रिपोर्ट दर्ज

होटल के पास से बाइक चोरी हुई, रिपोर्ट दर्ज


Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित डिबोक होटल के पास से गत 16 जुलाई रात एक होंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

प्रार्थी काना ग्वाला पुत्र महेंद्र ग्वाला निवासी देवली ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था। रास्ते में दोस्त अमन से मिलने पर उसने वाहन को खड़ा कर बातचीत शुरू की, और कुछ देर बाद जब देखा तो उसकी बाकी वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवली में प्रकरण दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here