Jahazpur News 1 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) खाटू श्याम मंदिर में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चोरी करने का तरीका भी अनुठा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले मंदिर में भगवान को प्रसाद चढ़ाया और उसके बाद दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया।
थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर समिति की ओर से दानपात्र से नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेश कालबेलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक और चोरी की वारदात का खुलासा किया। उसने कबूल किया कि जिस कबाड़ी के यहां वह अक्सर कबाड़ बेचने जाता था, उसी सतू कबाड़ी के यहां से करीब 35 किलो तांबा चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया तांबा बरामद कर लिया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।



